किराये के मकान में पत्नी और दो साल की मासूम को छोड़ फरार हुआ साफ्टवेयर इंजीनियर


मेरठ। पल्लवपुरम में सा
किराये के मकान में पत्नी और दो साल की मासूम को छोड़ फरार हुआ साफ्टवेयर इंजीनियर
मेरठ। पल्लवपुरम में साफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ससुराल पहुंची तो परिजनों ने उसे वहां से भी भगा दिया। पीड़िता प्राइवेट नौकरी कर दो साल की बेटी का पालन-पोषण कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र का है। जहाँ निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के निवासी युवक से शादी हुई थी। पति दिल्ली स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। विवाहिता अपनी सास-ससुर, ननद, जेठ आदि ससुरालियों के साथ अपनी ससुराल में रह रही थी। घरेलू बातों पर ससुराल वाले विवाहिता से झगड़ा करने लगे। कई बार मायका और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद निपटाने को बैठक हुई। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला।
विवाहिता का आरोप है कि पति संग मिलकर ससुराल वालों ने उसे किराये के मकान में रखने को कहा। जिसके बाद पति  किराये के मकान में पत्नी और दो साल की बेटी को छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता घरेलू खर्चों को लेकर परेशान रहने लगी। जिस वजह से बेटी की देखभाल को प्राइवेट नौकरी करनी लगी। पति ने घर पर आना बंद कर दिया। परेशान होकर विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अवनीश अष्टवाल का कहना है कि दंपती के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है। बात नहीं बनी तो पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू की जा चुकी है।फ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ससुराल पहुंची तो परिजनों ने उसे वहां से भी भगा दिया। पीड़िता प्राइवेट नौकरी कर दो साल की बेटी का पालन-पोषण कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला थाना पल्लवपुरम क्षेत्र का है। जहाँ निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के निवासी युवक से शादी हुई थी। पति दिल्ली स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर है। विवाहिता अपनी सास-ससुर, ननद, जेठ आदि ससुरालियों के साथ अपनी ससुराल में रह रही थी। घरेलू बातों पर ससुराल वाले विवाहिता से झगड़ा करने लगे। कई बार मायका और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद निपटाने को बैठक हुई। लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला।
विवाहिता का आरोप है कि पति संग मिलकर ससुराल वालों ने उसे किराये के मकान में रखने को कहा। जिसके बाद पति  किराये के मकान में पत्नी और दो साल की बेटी को छोड़कर फरार हो गया। विवाहिता घरेलू खर्चों को लेकर परेशान रहने लगी। जिस वजह से बेटी की देखभाल को प्राइवेट नौकरी करनी लगी। पति ने घर पर आना बंद कर दिया। परेशान होकर विवाहिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अवनीश अष्टवाल का कहना है कि दंपती के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है। बात नहीं बनी तो पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच शुरू की जा चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts