आम के पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव,परिजनों में हड़कंप


मेरठ। जिले के थाना दौराला के गाँव अझौता में आज रविवार सुबह एक मजदूर का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और घटना की जांच करने में जुट गई है। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।

अझौता गांव निवासी संजीव (45) पुत्र जगते मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। संजीव के तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार रविवार सुबह तीन बजे वह घर से चला गया था।  छह बजे गांव निवासी किसान बब्बू पुत्र किरण पाल ने उन्हें जानकारी दी कि उसके नलकूप पर खड़े आम के पेड़ पर संजीव का शव लटका हुआ है।
जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण नलकूप की ओर दौड़े। संजीव का शव लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या की बात कह रही थी, जिसका परिजनों ने विरोध किया और हत्या का आरोप लगाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts