मथुरा अनाज मंडी में लगी भीषण आग

विकराल लपटों में हुआ करोड़ों का नुकसान

मथुरा।
मथुरा की अनाज मंडी में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग मंडी के नीलामी चबूतरा में लगी, जिसमें किसानों से खरीदा गया हजारों कुंतल अनाज रखा हुआ था। कुछ ही पलों में आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग का बुझाया, लेकिन तब तक हजारों कुंतल अनाज जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
आग से हजारों कुंतल अनाज जला
अनाज मंडी के नीलामी चबूतरा परिसर में हजारों कुंतल अनाज रखा हुआ था। सुबह करीब 8:45 बजे नीलामी परिसर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। विकराल लपटों को देखकर मंडी परिसर में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद व्यापारी और किसान आग को बुझाने के प्रयास करने लगे, लेकिन सूखा हुआ अनाज जलने से आग और विकराल होती गई। कुछ ही पलों में पूरा नीलामी चबूतरा आग की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण
दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन आग में हजारों कुंतल अनाज जलकर राख बन गया। नीलामी चबूतरा परिसर में रखा व्यापारियों का अन्य सामान भी जल गया। हिसाब-किताब के कागजात भी जल गए। मंडी सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों और व्यापारियों का करीब चार करोड़ रुपये का अनाज जलकर खाक हो गया है। परिसर में गेहूं के अलावा धान, चावल, दाल आदि अनाज रखा हुआ था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts