राष्ट्रीय व्यापार मंडल किया  संगठन का विस्तार

 मेरठ। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबाबू रस्तोगी के निर्देश पर  संगठन के विस्तार किया गया। नये पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराते हुए उन्हें बधाई दी गयी।
 संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित के के शर्मा ,संस्थापक एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा एवं राष्ट्रीय कोर्डिनेटर राकेश शर्मा की संस्तुति पर मेरठ जिलाध्यक्ष संजय प्रधान ने मेरठ कैंट विधान सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण कराते शपथ दिलाई गयी।
 राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संस्थापक महामंत्री सुधीर कांत शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल एक अराजनैतिक संगठन है जो  देशभर के व्यापारियों  को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिये प्रयासरत है। संगठन व्यापारी के मान सम्मान की लड़ाई विगत कई वर्षो से लड रहा है। संगठन सरकार से लगातार मांग कर रहा है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर व्यापारिक आयोग का गठन कर व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का निदान आयोग के माध्यम से किया जाए। व्यापारियों की सुरक्षा को देखते हुए उनके शस्त्र लाइसेंस दिए जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी भाईयों की समस्याओं के साथ -साथ सामाजिक मुद्दों पर काम करके समाज में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर नये पदाधिकारियों को शुभकामना दी गयी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts