दूसरी के साथ कर रहा था निकाह,पहली को देख मौके से हुआ फरार 


मेरठ। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना युवक दूसरी शादी करने पहुंच गया। जानकारी मिलते ही पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। लड़की पक्ष ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के पहुंचने पर दूल्हा फरार हो गया। 

लिसाड़ी गेट की चमन कालोनी निवासी सायरा की शादी छह साल पहले कोतवाली के गुदड़ी बाजार निवासी फराज से हुई थी। विवाद के चलते विवाहिता दो साल से मायके में रह रही है। रविवार की रात युवक लिसाड़ी गांव में दूसरी शादी करने पहुंचा। जिसकी जानकारी पर सायरा अपने परिजनों संग पहुंच गई। हंगामे के दौरान लड़की पक्ष ने सायरा की पिटाई कर दी। इस बीच किसी ने कंट्रोल रूम को फोन कर दिया। पुलिस को देख युवक फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts