आवारा पशुओं के खेत में घुसने को लेकर विवाद में युवक को गोली मारी

-गोली पेट में फंसने के कारण युवक मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

मेरठ/जानी। जानी खुर्द थाना क्षेत्र के पेपला गांव में आवारा पशुओं को एक दूसरे के खेत में खदेड़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद गोली चलने से एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में रती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी बताई गई है।

जानकारी के अनुसार पेपला गांव निवासी विकास शर्मा को किसी से सूचना मिली कि तुम्हारे खेतों में आवारा पशु घुसकर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। विकास ने मलखान आदि के साथ खेत पहुंचकर आवारा पशुओं को बाहर निकाल दिया। बताया गया है कि आवारा पशु पड़ोसी आकाश शर्मा के खेत में घुस गए, जिनका आरोप विकास पर लगा।
 बताया गया है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसी बीच गोली चल जाने की घटना हुई, जो विशाल पुत्र मीनू के पेट में लग गई। विशाल गोली लगने से लहूलुहान हो गया। परिजनों ने घायल को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया है कि विशाल के पेट में गोली फसी हुई है। इस घटना के संबंध में तहरीर पुलिस को दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts