दंपति के बीच अवैध संबंधों के शक ने डाली दरार, खाकी ने करवाई चौकी में सुलह

मेरठ। अवैध संबंधों के शक में 22 साल पुराने रिश्ते में दरार आने लगी। पत्नी ने चौकी में पति की शिकायत की। दंपती के साथ दूसरे परिवार को भी टूटते देख पुलिस ने मध्यस्था निभाई और दोनों परिवार को बैठाकर समझा.बुझाकर शांत कराया। इसके बाद दंपती ने एक.दूसरे को मिठाई खिलाई और अपने रिश्ते को टूटने से बचाया।
मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के चिंदौड़ी गांव में एक युवक की 22 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के तीन बच्चे हैं। इस बीच युवक का गांव निवासी दूसरे धर्म की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला भी शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं।
मामले की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के दंपती में मनमुटाव होने लगा और रिश्ते टूटने की कगार पर आ गए। सोमवार को अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए महिला का अपने पति से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पीआरवी को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को लावड़ चौकी ले आई। दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए और अलग होने का निर्णय लिया। मासूम बच्चे माता पिता को लड़ते देखते रहे। मासूम बच्चों को देख पुलिस ने मध्यस्था करने का निर्णय लिया और दोनों को समझा.बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने किसी तरह दोनों के विवाद का निपटारा किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts