मनाई गई परशुराम जयंती

सरधना। भगवान परशुराम की जयंती का पर्व सरधना में त्यागी चैपाल पर हवन करके बनाया गया। हवन के पश्चात भगवान परशुराम की प्रतिमा का आवरण कर आरती की गई। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। हवन के यजमान सुनील त्यागी महादेव वाले और पुरोहित कन्हैयालाल त्यागी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान रहे। प्रतिमा का आवरण संयुक्त रूप से सरधना विधायक अतुल प्रधान, वरिष्ठ समाज सेवी शरद त्यागी, एडवोकेट बांके पवार ने किया। आवरण के बाद आरती सभी ने संयुक्त रूप से करके प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पियूष त्यागी, राजकुमार शर्मा, संजीव त्यागी, बृजमोहन शर्मा, दीपक शर्मा, संजीव शर्मा ,अरुण त्यागी ,मनोज शर्मा, अनमोल त्यागी, निशांत त्यागी, मनोज शर्मा, मनीष त्यागी ,ललित गुर्जर, संचित शर्मा, उमेश शर्मा, दीपक सागर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
फोटो

No comments:

Post a Comment

Popular Posts