सिपाही दूल्हे ने फेरे से पहले मांगे सात लाख मांगना पडा मंहगा

, बारात बनी बंधक थाने में  हुआ फैसला  
मेरठ।  सरधना रोड स्थित गणपति विवाह मंडप में सिपाही दूल्हे ने शादी के फेरे लेने से पहले सात लाख रुपये दहेज की डिमांड रख दी। उसके बाद मामला बिगड़ता चला गया। आरोप है कि लड़की पक्ष ने दूल्हा समेत बरात को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में दिन भर फैमिली ड्रामा चलता रहा। मंगलवार शाम को लड़के पक्ष ने सात लाख रुपए दुल्हन के खाते में ट्रांसफर किए। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की सैनिक विहार कॉलोनी निवासी युवक पीएसी में सिपाही है। सिपाही की शादी मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र निवासी युवती से तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम सोमवार रात को सरधना रोड स्थित गणपति विवाह मंडप में आयोजित किया गया। लड़की पक्ष अपने नाते रिश्तेदारों के साथ गणपति मंडप पहुंच गए थे। आरोप है कि बरात रात 12 बजे के बाद मंडप में पहुंची। जहां दूल्हे के पिता, भाई और बहन ने सात लाख रुपए दहेज में मांगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद बरात में अफरा.तफरी मच गई। आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। मंगलवार को थाने में दोनों पक्षों के बीच एक बार शादी करने पर फैसला हुआ। मगर दो घंटे बाद ही दोबारा से बात फिर बिगड़ गई। दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन ने इंस्पेक्टर से कहा की गोद भराई से लेकर अब तक उसके पिता का करीब सात लाख रुपए खर्च हुआ है। जिसकी लिस्ट उन्होंने लड़के पक्ष को दे दी है। दुल्हन ने कहा कि अब वह सिपाही से शादी नहीं करेगी। जिसके बाद दूल्हे के पिता ने सात लाख रुपए लिखित में देने की बात कही। दुल्हन के बैंक खाते में सात लाख रुपए दूल्हा पक्ष ने आरटीजीएस कर दिए। उसके बाद शपथ पत्र पर दोनों पक्षों की आधा.आधा दर्जन लोगों ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर कर समझौता करा दिया। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि दूल्हा पक्ष की ओर से सात लाख रुपए मांगने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अब दोनों पक्षों ने आपसी समझौता कर लिया है।
इधर सिपाही से शादी ना करने का हो रहा था समझौता, दूसरी तरफ युवती का रिश्ता दूसरे युवक से तय हो गया। थाने में जिस समय युवती के परिजन सिपाही से शादी ना करने का समझौता लिखित में करा रहे थे। इसी बीच युवती के बागपत निवासी मामा ने रिश्तेदारी में युवक की तलाश की और उससे भांजी दुल्हन का रिश्ता तय कर दिया। आज रात को युवती की दूसरे युवक से शादी होनी है। इस बात को सुनकर सिपाही के परिजनों के होश उड़ गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts