भारतीय प्रशासन: कार्यप्रणाली एवं सुधार‘‘ विषय पर साप्ताहिक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन 

Meerut-चौ. चरण सिंह वि.वि. के राजनीति विज्ञान विभाग के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ’’भारतीय प्रशासन: कार्यप्रणाली एवं सुधार‘‘ विषय पर साप्ताहिक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन आज किया गया।               सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि प्रो. राम सिंह आढ़ा, जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर व विभागाध्यक्ष प्रो0 संजीव कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रो. राजेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा संक्षेप में भारतीय शासन की रुपरेखा रखी गई तत्पश्चात् विभाग की शोधार्थी डा. अनुसुइया नैन द्वारा भारतीय प्रशासन के विकास पर चर्चा की जिसमें उन्होंने प्राचीन भारत से स्वतन्त्रता तक प्रशासन के बारे में बताया। तत्पश्चात् विभाग की छात्रा आयुषी ने भारतीय प्रशासन के सुधार में कर्मयोगी कार्यक्रम पर प्रकाश डाला इसके बाद विभाग की छात्रा नीशू पंवार द्वारा ए.आर.सी. व लेटरल एंट्री पर चर्चा की गई इसके उपरान्त विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रश्न किये गये, उनके उत्तर देने के पश्चात् प्रो. पवन कुमार शर्मा द्वारा लोक प्रशासन के भारतीय परिप्रेक्ष्य पर प्रकाश डाला तथा उन्होंने विषय को रखते हुये कहा कि लेटरल एन्ट्री हमें कौटिल्य के अर्थशास्त्र में देखने को भी मिलती है।       राजा विषय के विशेषज्ञों के अनुसार अपने मंत्रिमण्डल का निर्माण करें। भारत में योग्यता को महत्व दिया जाता था। तत्पश्चात् मुख्य वक्ता प्रो0 राम सिंह आढ़ा ने अपने भाषण में भारतीय प्रशासन में परिवर्तन पर चर्चा की। उन्होंने भरतीय व पाश्च्तय लोक प्रशासन में अन्तर स्पष्ट करते हुये कहा कि भारतीय समस्यायों को ध्यान में रखते हुये लोक प्रशासन में सुधार किया जाना चाहिए। अपने प्रशासन की जड़ों को कौटिल्य, वेदों व प्राचीन भारत को देखने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये विभागाध्यक्ष प्रो0 संजीव कुमार शर्मा ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रो. राजेन्द्र कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में डा. जयवीर सिंह, डा. सुषमा रामपाल, डा. भूपेन्द्र प्रताप सिंह, डा. देवेन्द्र कुमार आदि समेत विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts