संदिग्ध परिस्थिति में घायल पिता.पुत्र गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती
मेरठ। संदिग्ध परिस्थिति में घायल हुए पिता.पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला थाना लिसाडी गेट क्षेत्र के शाहजहां कालोनी का है। जहां पर देर रात पिता-पुत्र संदिग्ध परिस्थिति में खून से लथपथ घायल मिले। दोनों की हालात गंभीर देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना लिसाडी गेट पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी निवासी कमालुद्दीन और उसका पुत्र वसीम मकान की दूसरी मंजिल पर बैठे थे। इसके बाद दोनों गली में गिरे और करीब दो घंटे तक घायल अवस्था में पड़े कराहते रहे। रात में किसी के न होने पर दोनों दर्द से तड़पते रहे। दोनों की आवाजें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जहां देखा तो दोनों खून से लथपथ हैं। बाद में रात में करीब डेढ़ बजे पुलिस को सूचना दी गई।
मामले की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों पिता.पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने पिता कमालुद्दीन की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।
No comments:
Post a Comment