उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में उठे कई मुद्दे

मेरठ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान गोमतीनगर में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथियों को मेरठ महानगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने महानगर पदाधिकारियों के साथ गणेश प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। वहीं प्रदेश के 65 जिलों के पदाधिकारियों ने संगठन की प्रमुख मांगों का ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के माध्यम से वित व संसदीय कार्य मंत्री को दिया।

ज्ञापन में मांग की गई कि तीन सितंबर व्यापारी दिवस के रुप में मनाया जाए। पंजीकृत व्यापारियों द्वारा विधान परिषद सदस्य चुने जाएं। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ को शासन द्वारा मान्यता दिलाई जाए। व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना में किसी भी प्रकार की हीला हवाली बरतने वाले कर्मचारी-अधिकारी भ्रष्टाचारी को दंडित किए जाए। बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों पर नकेल कसे जाए। मंडी शुल्क खत्म किए जाए। वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रस्तुत किए गए समस्त रुप्रस्तावों पर अपना रुसकारात्मक रुख रखते हुए मुख्य अतिथियों ने अति शीघ्र इन पर निर्णय कराए जाने का भरोसा दिया


No comments:

Post a Comment

Popular Posts