अधिवक्ताओं को अराजक बताकर किया अधिवक्ता समाज का अपमानः श्याम सिंह भाटी
ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार में विशेष सचिव प्रफुल्ल ने जिला न्यायाधीशों को लिखे अपने पत्र में अधिवक्ताओं पर अशोभनीय टिप्पणी की है। इसको लेकर अधिवक्ता समाज में तीखा रोष है।
विशेष सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि जनपद न्यायालय में जो भी अधिवक्ता अराजकतापूर्ण कार्य करते हैं उनका संज्ञान तुरंत लें। विशेष सचिव द्वारा इस तरह का जो पत्र लिखा गया है उससे समस्त अधिवक्ता समाज का अपमान किया गया है, क्योंकि प्रदेश ही नहीं देश की समस्त अदालतों में एक अधिवक्ता को विद्वान अधिवक्ता कहकर पुकारा जाता है, लेकिन इस पत्र से समस्त अधिवक्ता समाज की छवि को धूमिल करने का भी काम किया गया है।
अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि इस पत्र का मुख्यमंत्री द्वारा तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए और विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल के ऊपर कार्रवाई की जाए। उन्होंने विद्वान समाज को अपमानित करने का काम किया है। उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मामले पर संज्ञान नहीं लेती है तो प्रदेश का समस्त अधिवक्ता समाज विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी करेगा।

No comments:
Post a Comment