25 हजारी फरार मीट तस्कर की संपति को पुलिस ने किया कुर्क

 मेरठ। 25 हजार रुपये के इनामी फरार कुख्यात मांस तस्कर परवेज का दो मंजिला मकान आज पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस मकान की कीमत 28 लाख,38 हजार रुपये बताई जा रही है।
अपराध पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई किये जाने हेतु एसएसपी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक दर्जनों ऐसे बदमाशों की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है जो कि या तो फरार हैं या फिर जेल के भीतर बंद हैं।  
इसी कड़ी में थाना फलावदा पुलिस ने कुख्यात मांस तस्कर परवेज का मकान की कुर्की की कार्यवाही शुरू की। जिसमें गैंगस्टर एक्ट की विवेचना सीओ मवाना के आदेशानुसार थाना प्रभारी बहसूमा के सुपुर्द की गयी। विवेचना के क्रम में अभियुक्त परवेज पुत्र इरशाद नि0 ग्राम सनौता थाना फलावदा जिला मेरठ के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत की गई तो उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 36 मुकदमे पंजीकृत होने का पता चला। बताया जाता है कि इस मीट तस्कर ने अवैध रूप से चल अचल सम्पत्ति का निर्माण किया। जिसके द्वारा महाराष्ट्र में धोखाधडी, मांस तस्करी जैसे जघन्य अपराध किये हैं। 25 हजारी मांस तस्कर काफी समय से फरार चल रहा है। एसएसपी के निर्देश पर आज उस पर सरेंडर का दबाव बनाने के लिए उसकी अवैध संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई जारी है। इन संपत्ति में एक मकान(एक मंजिल),एक मकान (चार मंजिल) व एक मकान बैठक नुमा है। आज अमन विहार कालोनी थाना गंगानगर मेरठ में बने एक मकान का जिलाधिकारी मेरठ के आदेश थाना बहसूमा और थाना गंगानगर पुलिस ने कुर्क कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts