सफाई मजदूर कांग्रेस का नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन

मेरठ। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले नगर निगम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। बाद में नगर आयुक्त मनीष बंसल द्वारा अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान दिए गए आश्वासन के पश्चात धरना स्थगित कर दिया गया।
   पूर्व घोषित घोषणा अनुसार अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वावधान में नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया, और धरना भी दिया गया। मुख्य रूप से ठेका प्रथा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी   ,समान कार्य-समान वेतन, आबादी के अनुसार कर्मचारी बढ़ाए जाने की मांग एवं नगर विकास मंत्री द्वारा पांच बजे सुबह की ड्यूटी में बदलाव करने की मांग को लेकर भारी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए, और नारेबाजी के साथ धरना दिया। तत्पश्चात सभी कर्मचारी नेता भारी भीड़ के साथ नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त के कार्यालय तक पहुंचे। जहां पर काफी देर तक नारेबाजी और धक्का-मुक्की भी हुई।
    तत्पश्चात नगर आयुक्त द्वारा 11 सदस्यों के प्रति मंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद कुमार बेचैन, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र ढिंगिया, वरिष्ठ सफाई मजदूर नेता विनेश मनोठिया, शाखा अध्यक्ष दिनेश सूद, शाखा महामंत्री राजू ढिंगिया, जिला महामंत्री अजय महेंद्र सिंह, सागर सिलेलान, मोनू वेद आदि शामिल रहे। वार्ता के दौरान कई मामलों में सहमति बनी। नगर आयुक्त द्वारा माना गया कि ड्यूटी का समय सरकार द्वारा बनाया गया है। यूनियन की भावनाओं को समझते हुए सरकार से अनुरोध करेंगे, इस समय में बदलाव किया जाए। ठेका प्रथा कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी की मांग पर आचार संहिता समाप्त होने के बाद निर्णय लेने की बात कही। शासन स्तर की मांगों को शासन को भेजा जाएगा और स्थानीय स्तर की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा सेवा निर्मित होने वाले कर्मचारियों को पूर्व की भांति सम्मान के साथ विदा किया जाएगा। इसके अलावा नगर आयुक्त द्वारा पूर्व की भांति नगर निगम में सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व होने के लिए एक यूनियन के चुनाव कराने पर भी सहमति प्रकट की। इसके लिए आगामी बैठक में रूपरेखा तैयार की जाएगी। आंदोलन में अर्जुन मेहरा, सोनू बेनिवाल, नवीन गेहरा, पवन राजोरिया, अशोक, संजय कुमार, सोनू चड्ढा, अमित फतेहपुर, दीपक जाहिदपुर, आकाश वेद, जॉनी वेद आदि का विशेष योगदान रहा।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts