वामा सारथी ने किया प्रतियोगिताओं का आयोजन

मेरठ। वामा सारथी पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस लाइन्स में महिलाओं एवं बच्चों के उत्साहवर्धन एवं छिपी प्रतिभाओं को उभारने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती शालिनी सभरवाल (जोनल अध्यक्षा, वामा सारथी), श्रीमती स्वाती त्रिपाठी (परिक्षेत्रीय अध्यक्षा, वामा सारथी), श्रीमती प्रियंका चैधरी (जनपदीय अध्यक्षा, वामा सारथी) का सानिध्य मिला।
     इस अवसर पर वामा सारथी सदस्या-श्रीमती दीप्ति भट्नागर, श्रीमती शशि राय उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में 7-15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों हेतु शीतल पेय पदार्थ प्रतियोगिता एवं महिलाओं के लिए स्वास्थ्यवर्धक भोजन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुलिस लाइन्स में आवासित महिलाओं एवं बच्चों द्वारा बढ-घ्चढ़कर प्रतिभाग किया गया। बच्चों की शीतल पेय पदार्थ प्रतियोगिता में माहिरा फातिमा द्वारा ओरियो शेक, भूमिका चैधरी द्वारा चोकलेट शेक, वैष्णवी चैधरी द्वारी लस्सी, प्रभा द्वारा लस्सी, गुनगुन द्वारा लस्सी, रीजा द्वारा फ्रूटी शेक, मधु द्वारा रूह-अफजा एवं शौर्य तेवतिया द्वारा मैंगो मोजिटो तैयार किए गए। प्रतियोगिता में शौर्य तेवतिया ने प्रथम स्थान, डिम्पल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
   महिलाओं की स्वास्थ्यवर्धक भोजन प्रतियोगिता में रेनू चैधरी द्वारा सैंडविच ब्रेड रोल, अंकिता द्वारा रायता पराठा चटनी, साक्षी द्वारा खीर, समरीन द्वारा पिज्जा मैजिक पापड़, बबीता द्वारा पोहा दही, ऋचा सिंह द्वारा सलाद भोइतो, मधु द्वारा पाव-भाजी, फूलबीबी द्वारा पिज्जा ब्रेड टिक्का तैयार किए गए। जिसमें समरीन ने प्रथम स्थान एवं ऋचा सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उपरोक्त प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को जोनलध्परिक्षेत्रीयध्जनपदीय अध्यक्षा महोदया द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। श्रीमती स्वाती त्रिपाठी (परिक्षेत्रीय अध्यक्षा, वामा सारथी) द्वारा श्रीमती शालिनी सभरवाल (जोनल अध्यक्षा, वामा सारथी) को मोमेन्टो एवं श्रीमती प्रियंका चैधरी (जनपदीय अध्यक्षा, वामा सारथी) श्रीमती स्वाती त्रिपाठी (परिक्षेत्रीय अध्यक्षा, वामा सारथी) को मोमेन्टो प्रदान किया गया। उक्त प्रतियोगिता से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाएं मुकेश सिंह रावत प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन्स द्वारा पूर्ण कराई गईं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts