बनाया जा रहा है नफरत का माहौलः गौरव भाटी

मेरठ। शिवाजी रोड पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से गौरव भाटी ने कहा है कि हमारे देश, प्रदेश व हमारे जनपद एक वर्ग के खिलाफ साजिश करके एक नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। जो भी मौजूदा केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठा रहा है उसे जेल भेजा जा रहा है। जैसा कि हमारे जनपद में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर छापेमारी अन्य संस्थानों पर छापेमारी की जा रही है, इससे साफ साफ नजर आता है कि यह सब एक राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। अगर वहां इतने दिन से अवैध काम हो रहे थे, प्रशासन शासन ने इतनी देरी क्यों की। उसी प्रकार इनका जो माय सिटी हॉस्पिटल है, उस पर एकदम कार्यवाही क्यों की गई। जबकि उसको नोटिस 2015 में दे दिया गया था, तो उसके बाद इन सात साल में कार्यवाही क्यों नहीं की गई। एकदम ऐसा क्या हुआ जो कार्यवाही की जा रही है।
  गौरव भाटी ने कहा कि कहीं न कहीं इस प्रकरण में शासन प्रशासन भी दोषी है। लेकिन एक तरफा कार्रवाई से यह प्रतीत हो रहा है कि सिर्फ और सिर्फ एक वर्ग को टारगेट किया जा रहा है। हम सब एक लोकतंत्र स्थापित देश में रहते हैं इसलिए हम सब की एक नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हमें गलत को गलत और सही को सही कहना चाहिए। चाहे वह किसी भी जाति किसी भी धर्म के लोग हो।
    युगांश राणा ने प्रेस वार्ता के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधियों, धर्म गुरुओं व सामाजिक संस्थानों से अपील कि, कि सभी अपने धर्म के लोगों से वार्ता कर उनको यह बताएं कि कोई भी धर्म किसी किसी भी दूसरे धर्म का अपमान करने की इजाजत नहीं देता। और हम सभी को प्यार और खुशहाली के साथ मिलकर रहना चाहिए। जिससे देश में धार्मिक सद्भावना बनी रहे और अखंडता और एकता बनी रहे उन सभी को अपने अपने लोगों से अपील करनी चाहिए और एक प्रेम सद्भाव को स्थापित करना चाहिए। शबी खान, सैयद आमिर रजा, शिवा सैनी, अनिरुद्ध, सलीम अख्तर, उदयवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts