प्रतापगढ़ नाजिर  कांड प्रकरण
मेरठ के कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों का प्रदर्शन ,कर्मचारियों ने की तालाबंदी
 मेरठ। प्रतापगढ़ में एसडीएम द्वारा नाजिर की पीट-पीट कर की गयी हत्या की चिंगारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई देनी आरंभ हो गया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के तत्वावधान में हत्याकांड के खिलाफ कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोपित उपजिलाधिकारी लालगंज  ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की ।



 कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन कर रहे संघ के  जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया गत ३० अप्रैल को लालगंज के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा उप जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसकी गत २ अप्रैल को उपजिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में जाकर  सुनीलकुमार का गला दबा कर हत्या कर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया इस मामले में जिला अस्पताल  केसभी डाक्टर व एवं मुख्य चिकित्साधिकारी भी पूर्ण रूप से दोषी है। इस मामले में धारा 302,308,323,452,504 भादवि के अंतर्गत ज्ञानेन्द्र विक्रम समेत तीन  अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। लेकिन अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। जिससे पूरे प्रदेश के कर्मचारियों  असंन्तोष महसूस कर रहा है।उन्होंने आरोप लगाया अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से यह स्पष्ट हो रहा है। कि सरकार में गुंडाराज कायम है।किसी भी  अधिकारी को अपने कर्मचारी से मारपीट का अधिकार नहीं हे। यह कृत्य शासन एवं प्रशासन की छवि खराब कर रहाहै।  प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने व मृतक सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को तत्काल  सेवायोजन करने की मांग की। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts