पत्नी की हत्या करने वाला देवेंद्र शुरू से था शातिर,सरकारी अफसर बताकर की थी शादी


मेरठ। कंकरखेड़ा में पत्नी की हत्या का आरोपित देवेंद्र शुरुआत से ही शातिर है। शादी से पहले ही प्रतिमा की उच्च प्राथमिक विद्यालय में नौकरी लग चुकी थी। देवेंद्र तब भी प्राइवेट नौकरी करता था। प्रतिमा के भाई विशाल ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उन्होंने समाचार पत्र में शादी का विज्ञापन प्रकाशित करवाया था। इसे देखकर देवेंद्र के परिजन रिश्ता लेकर उनके घर पहुंचे थे। तब देवेंद्र ने खुद को सरकारी विभाग में अफसर बताया था। हमने उसके इस दावे की जांच नहीं की और प्रतिमा की शादी देवेंद्र से कर दी।

कंरकखेड़ा थाना क्षेत्र की हरिलोक कालोनी निवासी विशाल  थाने पहुंचे और पुलिस से बहन के हत्यारोपित देवेंद्र को सख्त सजा दिलवाने की मांग की। विशाल ने बताया कि कंकरखेड़ा की शिवलोक पुरी निवासी नत्थू सिंह अपने बेटे देवेंद्र का रिश्ता लेकर उनके घर गए थे। शादी के बाद देवेंद्र का सच पता चला। लाकडाउन में देवेंद्र की नौकरी छूट गई थी, तभी से दंपती में विवाद शुरू हो गया था। गुरुवार को भी सुबह दंपती में विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसारए झगड़े में प्रतिमा ने देवेंद्र के गाल पर चांटा मारा था, जिसके बाद देवेंद्र ने रसोई के चाकू से प्रतिमा पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद भी देवेंद्र ने हथौड़े से प्रतिमा के सिर पर कई वार किए थे। प्रतिमा का अंतिम संस्कार कंकरखेड़ा के श्मशान घाट में किया गया। उनके पुत्र आशु ने मुखाग्नि दी। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि हत्यारोपित देवेंद्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts