युवक ने पहले मंगेतर को गोली से उडाया फिर खुद भी की आत्महत्या

समराला। समराला के गांव कोटला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नौजवान की तरफ से पहले अपनी मंगेतर की गोली मारकर हत्या की गई और इसके बाद उसने ख़ुद भी गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।


जानकारी के मुताबिक मंगेतर को गोली मारने के लिए नौजवान उत्तर प्रदेश से समराला के गांव कोटला आया था। फ़िलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की के पिता ओम सिंह और माता कुसम लता ने बताया कि उनका परिवार ईंटों के भट्टे पर काम करता था। उन्होंने अपनी बेटी मनीशा की मंगनी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर रहते सन्नी कुमार के साथ की थी। आज अचानक सन्नी कुमार भट्ठे पर बने क्वाटर में आया तो लड़की का पिता कोल्ड ड्रींक लेने चला गया।


बाद में सन्नी ने लड़की की माता कुसम को कहा कि उसने अपनी मंगेतर के साथ कोई बात करनी है। लड़की की माता क्वाटर में से बाहर निकल आई तो इसके बाद गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। सन्नी ने मनीशा के सिर में गोली मारी और इसके बाद भाग गया। जब भट्ठे पर रहते अन्य लोग उसका पीछा करने लगे तो सन्नी भागता हुआ फायरिंग करने लगा और थोड़ी दूरी पर जा कर उसने ख़ुद को भी गोली मार ली।


मौके पर पहुंचे डी. एस. पी. हरविन्दर सिंह खैहरा ने कहा कि लड़की के पिता ओम सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। दोनों लाशों को कब्ज़े में लेकर अगली जांच की जा रही है। डी.एस. पी. ने बताया कि सन्नी वारदात को अंजाम देने के लिए देसी कट्टा उत्तर प्रदेश से लाया था। उसकी जेब में से दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts