सागर सोम के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान


सरधना (मेरठ) सरधना क्षेत्र के खेड़ा गांव में 2 दिन पूर्व गोली लगने से हुई सागर सोम की मौत के बाद उसके परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के लोगों का ताता लगा हुआ है उसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री एवं मुजफ्फरनगर क्षेत्र के सांसद  संजीव बालियान और भाजपा के जिलाध्यक्ष विमल शर्मा भी मृतक सागर सोम के परिजनों से जाकर मिले और उनके दुख में शामिल हुए। 


बता दें कि सरधना क्षेत्र के गांव खेड़ा का रहने वाला  22 वर्षीय सागर सोम अपनी बहन की सगाई करने के लिए परिजनों व रिश्तेदारों के साथ देवबंद के पास एक गांव में गया था। वहां से वापस लौटते समय सागर सोम ने चलती कार में अपने एक रिश्तेदार की लाइसेंसी रिवाल्वर से सोशल मिडिया पर वीडियों भेजने के लिए वीडियों बनानी शुरू कर दी। उसी समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। गोली सागर सोम के सर में लगी घायल सगर सोम को उपचार के लिए अस्पताल लेजाया गया जहाँ चिकित्सकों ने सागर सोम को मृतक घोषित कर दिया था। सागर सोम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया था। पल भर में ही सारी खुशियां मातम में बदल गयी थी। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। रिश्तेदारों व आसपास के लोगों का मृतक सागर सोम के घर सांत्वना देने के लिए तांता लगा हुआ है।


 इस अवसर पर नीरज जैन (जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा) एडवोकेट कुलदीप त्यागी,  विक्रम सोम, ठाकुर संकेत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सोम नाहली, अमित राणा (चैयरमैन बडोत) नवीन कुमार, इंदरपाल बजरंगी, आदि शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts