फ्लावर मार्केट में भीषण आग से करीब 10 लाख की क्षति
मेरठ। मंगलवार रात तीन बजे गढ़ रोड पर फ्लावर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग ने एक के बाद कई अस्थायी दुकानों को चपेट में ले लिया। आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसमें व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर आबू पाया।
     गौरतलब है कि मेरठ में गढ़ रोड पर अक्षय पैलेस के पास फूलों का बाजार सजाया जाता है। यहां 20 से अधिक फूलों की दुकानें और खोखे हैं, जो बांस और लकड़ी से बने हुए हैं। यहां, गेंदा, गुड़हल, गुलाब, गुलमोहर, द्रोपदी माला, जरबरा, गोदावरी, विदेशी फूल भी मिलते हैं। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग प्रकार के फूल मेरठ और आस-पास के जिलों में पहुंचाए जाते हैं। फूलों की यहां 13 दुकान जलकर राख हुई हैं। कई लोग यहां सोए भी हुए थे। जिन्होंने आग लगने पर भागकर जान बचाई। आग की सूचना पर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मान रही है की सड़क किनारे यह लकड़ी और बांस के खोखों में फूलों को रखते हैं। इसलिए आग बहुत तेजी से खोखों तक फैल गई। आग से 13 लोगों का आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है। गनीमत रही कि सुबह चार बजे ही दिल्ली से फूल यहां आते हैं, नहीं तो यह नुकसान 20 लाख से अधिक का होता।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts