अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक जनहित महिला हेल्प लाइन शुरू

मेरठ -  इस्माईल डिग्री कॉलेज मेरठ में जनहित फॉउंडेशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक जनहित महिला हेल्प लाइन शुरू की है। महिलाओं के लिए "महिला अधिकारों पर सलाहकार पैनल "का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य महिलाओ की निःशुल्क मदद करना है जनहित फाउंडेशन पिछले 24 वर्षो से मेरठ में कार्यरत है                 अनीता राणा  ने बताया कि इस बार जनहित फाउंडेशन महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर निशुल्क कार्य करने के लिए तत्पर है जिसमें शहर के सम्मानित सदस्य डॉ अनीता राठी प्राचार्य इस्माइल गर्ल्स डिग्री कॉलेज,  .डॉ अलका चौधरी कनोहारलाल गर्ल्स डिग्री कॉलेज  डॉ अनीता कोटपाल ,डॉ राहुल बंसल, डॉ अनुपम सिरोही, डॉक्टर सरिता त्यागी, डॉक्टर पूनम देवदत्त, डॉक्टर रितु केला, डॉ मनीषा तेवतिया, डॉक्टर ममता सिंह, पूनम शर्मा, डॉ रीना देवी, तरंग शर्मा संदीप सिंह, लवलीन गुप्ता ,पूनम शर्मा, निपुण कौशिक  जी उपस्थित रहे  अनीता राणा जी द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित  सभी लोगो को बताया गया की आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओ के हित को ध्यान में रखते हुए हम एक ऐसी हेल्प लाइन शुरू करने जा रहे है जो  महिलाओ  के लिए 24 घंटे निःशुल्क मदद करेगी जो महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा तलाक जैसी विभन्न कृतियों पर कार्य करेगी। अनिता राणा जी ने सभागार में महिलाओं के लिए निःशुल्क पैनल जो तैयार किया जा रहा है उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला, डॉ० सरिता त्यागी जी ने कविता के माध्यम से महिलाओ को सशक्त होने की प्रेणा दी वही डॉ० राहुल बंसल ने महिलाओ को आध्यात्मिक पर जोर देने के लिये कहा ठीक वैसे ही इस्माइल डिग्री कॉलेज की प्रचार्या अनिता राठी जी ने महिलाओ को शिक्षित होने के लिए कहा वही पूनम शर्मा जी ने ने महिलाओ को पढ़े-लिखे अपने पैरों पर खड़ा होने का संदेश दिया वही डॉक्टर ममता सिंह ने महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए बताया कि किसी भी महिलाओं को यदि कोई समस्या होती है तो वह जनहित फाउंडेशन के द्वारा जो पैनल तैयार किया जा रहा है जो महिलाओं की निशुल्क मदद करेगा आप उसे 24 घंटे कभी भी कॉल करके आप सलाह ले सकते है। इसका उद्देश्य यही है कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसाओं को खत्म करना है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts