पंख हौसलों की उडान ने महिलाओं को वितरित किये सेनेटरी नैपकिन 

 मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंख हौसलों की उड़ान संस्था द्वारा रंगोली मंडप के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं के लिए संगोष्ठी सह जागरूकता कार्यक्रम एवं सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कुराश एसोसिएशन उत्तरप्रदेश की महासचिव सुश्री भावना शर्मा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि स्वस्थ्य समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अतुलनीय है।विगत दिनों में केंद्र और राज्य सरकारों ने महिलाओं के उत्थान और समाज में उचित भागीदारी और सम्मान दिलाने के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है की सरकार की नीतियों के कारण आज महिलाओं में शिक्षा का स्तर बढ़ा है।

महिलाओं के शिक्षित होने से न केवल बालिका.शिक्षा को बढ़ावा मिला बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास में भी तेजी आई है। महिला साक्षरता से एक बात और सामने आई है कि इससे शिशु मृत्यु दर में गिरावट आ रही है और जनसंख्या नियंत्रण को भी बढ़ावा मिल रहा है। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सैनेट्री नैपकिन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमानी गुप्ता ने करते हुए बताया कि महिला संघर्ष, शक्ति और शिक्षा की प्रतिमूर्ति है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नीलम राजपूत  ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के सदस्यों आशु सिंह, नीलम राजपूत, हिमानी गुप्ता, कविता शर्मा, नैना वर्मा, प्रियंका, ममता, नीशू शर्मा, आकांक्षा मित्तल, अनुष्का मित्तल, राधिका राणा, रेनू, निधि गौड़, सोनाली पाहवा आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts