राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान : सीएमओ ने किशोरियों को दवा खिलाकर किया शुभारंभ

जनपद में 19 मार्च तक चलेगा कृमि मुक्ति अभियान

जनपद में 13.55 लाख बच्चों को गोली खिलाने का लक्ष्य 

 मुजफ्फरनगर, 11 मार्च 2022।  जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी में किशोरियों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। 

इस अवसर पर डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया-जनपद में यह अभियान 11 से 19 मार्च के मध्य चलाया जा रहा है, जिसमें एक वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के 13.55 लाख बच्चों को पेट के कृमि निकालने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया- पेट के कृमि निकालने की गोली खिलाने से बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार होता है, उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है तथा एनीमिया से बचाव किया जाता है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. राजीव निगम, कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विपिन कुमार, जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अनुज सक्सेना, चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश बंसल, कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर संजीव मलिक अर्बन हेल्थ को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार, अविनाश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

पेट में कृमि होने से पड़ता है हानिकारक प्रभाव

 कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। पेट के कृमि बच्चों के विकास को हर प्रकार से प्रभावित करते हैं। कृमि के फैलाव को निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डिवार्मिंग) कर रोका जा सकता है। इसके लिए कृमि निकालने वाली दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts