चौ चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिको को 21.26 करोड़ से अधिक की धनराशि से किया लाभान्वित

   मेरठ। मुख्यमंत्री  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड तथा उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों तथा निर्माण श्रमिकों को भरण.पोषण भत्ता दिये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ में किया गया। प्रदेश के मेरठ सहित सभी जनपदो में कार्यक्रम आयोजित कराये गये। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में लखनऊ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर श्रमिको को  21.26 करोड़ से अधिक की धनराशि से लाभान्वित किया गया।



बृहस्पति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शासन के निर्देशों के अनुक्रम में उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के पंजीकृत लाभार्थियों को हितलाभ वितरण तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई.श्रम कार्डो का प्रतीकात्मक वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कुल 10 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत धनराशि  10.68 लाख तथा जनपद मे आपदा राहत योजना के अन्तर्गत 211682 श्रमिकों को धनराशि रू0 21.१6 करोड वितरित की गई तथा 10 श्रमिकों को ई.श्रम कार्ड का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह, सहायक श्रमायुक्त पुष्पेन्द्र शर्मा तथा अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ राजीव त्यागी तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी गण उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts