..तो नहीं होगी मां लक्ष्मी की कृपा

आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभवों के आधार पर ऐसी तमाम बातें कही हैं, जो आज के समय में भी प्रासंगिक हैं। उनकी नीतिशास्त्र की बातें मनुष्य के जीवन को बहुत ही करीब से स्पर्श करती हैं। आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के निजी जीवन से लेकर व्यवहार तक के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। व्यक्ति अपनी आदतों से ही अच्छा और बुरा कहलाता है। अच्छी आदतों को अपनाकर वो न सिर्फ लोगों के लिए प्रेरणा बनता है, बल्कि मान सम्मान और यश भी कमाता है। वहीं गलत आदतों के साथ व्यक्ति बनी बनाई चीजों को भी स्वयं ही नष्ट कर कर देता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें जिनसे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
पूजा पाठ न करना
जैसा कि सब जानते हैं पूजा पाठ करने से हमारे विचार और मन में शुद्धता आती है। यह घर का माहौल पवित्र बनाता है। जो लोग पूजा नहीं करते हैं, उनके घर और मन में नकारात्मकता निवास करने लगती है। और जहां नकारात्मकता होती है वहां माता लक्ष्मी निवास नहीं करती।
अस्वच्छ रहना
मान्यता है माता लक्ष्मी वहीं निवास करती हैं जहां स्वच्छता होती है। जो लोग गंदे वस्त्र पहनते हैं, अपने दांतों को साफ नहीं रखते, उनके घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं रुकती। ऐसे लोगों के घर में बीमारियां पनपती हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान भी होता है। अगर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करनी है तो घर और शरीर की स्वच्छता का खयाल रखें।
झगड़ा करना
जिन लोगों के घर में हमेशा लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है, उनसे माता लक्ष्मी असन्तुष्ट रहती हैं। ऐसे लोगों के घर पर कभी भी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं बरसती। जिसके घर में प्रेमभरा माहौल होगा और भावपूर्ण व्यवहार रहेगा वहीं माता लक्ष्मी का निवास होगा।
बुजुर्गों को सताना
जो लोग बुजुर्गों का अपमान करते हैं, असहाय लोगों को सताते हैं, उनसे माता लक्ष्मी नाराज रहती हैं। ऐसे घर में कभी सुख-समृद्धि नहीं आती। इसलिए अपने बड़े और बुजुर्गों को सम्मान देना सीखें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts