बंचावली में 76.54 लाख की लागत से बनेगा सी.सी. रोड, विधायक ने किया शिलायन्स



बुलंदशहर (सिकंदराबाद, सुधीर तेवतिया)। तहसील क्षेत्र के गांव बंचावाली में मुख्य मार्ग से कर्मवीर के मकान की ओर सी.सी.रोड एवं नाली निर्माण कार्य जिसकी स्वीकृत लंबाई 750 मी. और स्वीकृत  76.54 लाख की लागत हैं। क्षेत्रीय विधायक विमला सिंह सोलंकी ने शिलान्यास किया। इससे ग्राम वासियों को काफी राहत मिलेगी। इन रास्तों की मांग काफी समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। विधायक विमला सोलंकी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जनहित में कार्य कर रही है। गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलायी जा रही है। इसका लाभ पात्रों को मिल रहा है। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा विधायक विमला सोलंकी का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से पार्टी को समर्थन देने की अपील की। जिस पर मौजूद लोगों ने समर्थन देना का आश्वासन दिया। इस मौके पर नलिन सोलंकी, मेघ सिंह प्रधान, मास्टर रणवीर सिंह, सोनपाल सिंह ,पीतांबर प्रजापति, गौरव प्रधान,शिव सिंह,लखपत सिंह वीरेंद्र सिंह बिरोड़ी, हरविंदर सिंह, लछु सिंह,ओमवीर प्रधान, दलजीत प्रधान,सतीश जी, राजकुमार प्रधान और हज़ारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts