मेरठ। केंद्र की भाजपा सरकार अब श्रमिकों पर भी मेहरबान हो गई है। केंद्र सरकार की योजना से देश के करोड़ों श्रमिकों को लाभ मिलेगा। यानी अब सरकार हर मजदूर को 500 रुपये प्रति माह देगी। लेकिन उसके लिए पहले श्रमिकों को ई श्रमिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

श्रम विभाग की योजना के तहत अब हर श्रमिक को केंद्र सरकार की ओर से 500 रुपये की सहायता मिलेगी। 500 रुपये की ये सहायता प्रति माह दी जाएगी। लेकिन इसके लिए ई श्रमिक कार्ड बनवाना होगा। अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराना होगा।

केंद्र सरकार की ओर से यह योजना गत 4 माह पूर्व लॉच की गई है। जिसके तहत ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। अब​ तक करोड़ों श्रमिकों ने अपना पंजीकरण करा लिया है। पोर्टल में सबसे अधिक पंजीकरण करने वाले श्रमिक युवा वर्ग से हैं। अगर किसी ने ई श्रमिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा तो कई योजनाओं को लाभ मिलेगा. हालांकि, पोर्टल काफी व्यस्त है, इसलिए आवेदन करने में समय लग रहा है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की ओर से श्रमिकों को हर माह 500 रुपये देने का ऐलान करने के बाद रजिस्ट्रेशन में तेजी आ गई है। प्रदेश में अब तक ई-श्रमिक कार्ड बनवाने वालों की संख्या 5 करोड़ 72 लाख को पार कर गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts