विधान सभा चुनाव 2022

 भाजपा ने 135 उम्मीदवारों की जारी की सूची 

 गोरखपुर शहर सीटी से चुनाव लडेंगे  योगी आदित्यनाथ 

 मेरठ के सातों सीटों पर प्रत्याशी घोषित , तीन सीटों के बदले प्रत्याशी 

 मेरठ-नयी दिल्ली । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति बैठक जेपी नडडा की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में आयोजित की गयी। जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह  एवं केन्दी्रय समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक में 135उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें मुख्यमंत्री गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लडेंगे। 135उम्मीदवारों की सूची में 10 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

   मेरठ शहर सीट से इस बार  कमल दत्त शर्मा को , मेरठ कैंट से अमित अग्रवाल को व सिवाल खास से जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिन्दर पाल सिंह को मैदान में उतारा है। जबकि सरधना से संगीत सोम, हरिस्तनापुर सुरक्षित सीट से दिनेश खटीक , किठौर से सत्यवीर त्यागी, मेरठ दक्षिण से सोमन्द्र तोमर पर  भरोसा जताया है।   पश्चिमी उत्तर प्रदेश महिला उम्मीदवारों मे  से कैराना से मृगांका सिंह, चरथावल  से सपना कश्यप , को टिकट दिया गया है। यानी कुल दो महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts