सपा कार्यालय में सपा के पदाधिकारियों से रैली केा सफल बनाने के लिये  किया मंथन
 मेरठ। आगामी 7 दिसम्बर को दबथुवा में सपा -रालोद की संयुक्त रूप से होने वाली परिवर्तन रेैली में जान फूंकने केलिये शनिवार को सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम मेरठ पहुंचे। जहां पर उन्होंनेे जेल चुंगी पार्टी कार्यालय में  रैली को सफल बनाने केलिये पदाधिकारियों से मंथन किया।
 सुबह  ११ बजे पार्टी कार्यालय मे पहुंचे सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा के जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए अभी तक की गयी तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने हाल मे  भाजपा के डिप्टी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दिये गया विवादित बयान पर निशाना साधा।
 मीडिया से बात करते हुए सपा प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि परिवर्तन रैली के माध्यम से प्रदेश में बडे परिवर्तन होने वाला है। इसका पता विधान सभा चुनाव के  बाद भाजपा को चल जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता किसान,व्यापारी, शोषित वर्ग के  साथ भाजपा ने धोखा किया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। इसका खामियाजा भाजपा केा विधान सभा चुनाव में भुगतना पडेगा। उन्होने कहा किसानों के दबाव में भाजपा की केन्द्र सरकार को तीन कृषि विधेयक को वापस लेने के लिये मजबूर होना। इसके पता चलता है। भाजपा किसी नीति पर कार्य कर रही है। भाजपा के डिप्टी सीएम के द्वारा दिये गये  बयान पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अखिलेश के बढते जनाधार से पूरी तरह घबरा गयी है। इसी के  कारण भाजपा नेता इस प्रकार के बयान बाजी करने में लगे हुए  है। बैठक में पूर्व मंत्री शहिद मजंूर,अतुल प्रधान, योगेश वर्मा, रफीक अंसारी, चौधरी दिलशाद आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts