गायब हुए यात्रियों की तलाश  में जुटी एलआईयू की टीमें
मेरठ। देश में कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट दस्तक  के  बाद लापरवाही ने इसका खतरा और बढ़ा दिया है। विदेश से मेरठ लौटे 10 से ज्यादा यात्रियों की जानकारी नहीं मिलने के कारण प्रशासन के हाथ.पांव फूल गए हैं। प्रशासन ने ऐसे यात्रियों की जानकारी लेने के लिए एलआइयू की टीम लगाई है।
मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि 24 नवंबर से दो दिसंबर तक विदेश से 295 लोग मेरठ पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन विभाग ने प्रदेश को विभिन्न जिलों में पहुंचे यात्रियों की जानकारी दी, जहां से मेरठ 107, 80 और 109 यात्रियों की तीन सूची भेजी जा चुकी है। सर्विलांस टीम ने जब यात्रियों की सैंपलिंग के लिए संपर्क किया तो कई के पते गलत मिले। उनके फोन नंबर नौ अंकों के थे, जबकि कई अन्य जानकारियां भी छिपाई गईं।
सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि कई यात्रियों के बारे में जानकारी नहीं मिल रही है, जबकि उनकी कोविड जांच जरूरी है। विशेषज्ञों को विदेश से आने वालों के साथ संक्रमण भारत तक पहुंचने की आशंका है। सीएमओ ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट की आर नाट वैल्यू 1.6 थी, जो ओमिक्रोन में बढ़कर 2.0 हो चुकी है। विदेश से वापस आए यात्रियों से बड़ी संख्या में संक्रमण फैल सकता है। नए वैरिएंट से बचने के लिए सभी को भीड़ से बचने, हाथ धोने एवं मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts