6671 महिलाओं ने परिवार को नियोजित करने के लिये अपनाया गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा
4435 महिलाओं ने कॉपर-टी पर भरोसा जताया

मेरठ, 4 दिसम्बर 2021।  जनपद में परिवार नियोजन अभियान असरदार साबित हो रहा है। परिवार को नियोजित करने में जनपद की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक 2047 नसबंदी के ऑपरेशन हुए। इनमें 1933 महिलाएं और 114 पुरुष शामिल हैं।


परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा. ने बताया सात महीने में प्रसव के बाद 4435 महिलाओं ने कॉपर.टी लगवाई। इसके अलावा 6671 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगवाया है। महिलाएं परिवार नियोजन के लिए केवल नसबंदी ही नहीं अन्य संसाधन  भी अपना रही हैं।
छोटा परिवार सुखी परिवार
परिवार नियोजन अपनाने वाली एक महिला मीना ने कहा “हम जानते हैं परिवार का खर्च इस महंगाई में कैसे चलता है। गर्भवती होने पर परिवार समेत अपना भी ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है।”
 पखवाड़ा चलाकर बढ़ाई जा रही जागरूकता
परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया “परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाएं स्वास्थ्य और खुशहाली” इसी स्लोगन के आधार पर जिले में हर माह की नौ तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोग परिवार नियोजन व परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा इसका असर भी दिखाई दे रहा है। कोरोना के चलते पिछले वर्ष परिवार नियोजन कार्यक्रम का काम काफी प्रभावित रहा। अब दोबारा परिवार नियोजन कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। परिवार नियोजन के लिये महिलाओं व पुरुषों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts