भाजपा युवा मोर्चा नेता की स्कॉर्पियो पर हमला

सुभारती विवि के पास एक ढाबे के पास  अज्ञात लोगों ने की फायरिंग, लाठी-डंडों से तोड़ी गाड़ी

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के सुभारती विवि के पास एक ढाबे के पास  भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मोनू त्यागी की स्कॉर्पियो कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया।स्कार्पियों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 

मोनू त्यागी बागपत के हर्मन सिटी में रहते हैं। मोनू त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किसी काम से गढ़ गए थे। उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो (नंबर UP17Q4782) को सुभारती के पास एक ढाबे के निकट खड़ी की थी।इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग वहां आए। हमलावरों ने गाड़ी में मोनू त्यागी को समझकर फायरिंग कर दी। जब उन्हें गाड़ी में मोनू नहीं मिले, तो गाड़ी पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। कुछ लोगों ने मोनू त्यागी को फोन कर हमले की जानकारी दी।मौके पर पहुंचने पर मोनू त्यागी ने देखा कि उनकी गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उन पर पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं। हमलावरों का मकसद उन्हें निशाना बनाना था। मोनू त्यागी बागपत के हर्मन सिटी में रहते हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts