(मोदीनगर 28 दिसंबर) मेरठ से आई जन विश्वास यात्रा का मोदीनगर राज चोपले पर भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी व उनकी टीम ने ढोल नगाड़ों के साथ जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया और यात्रा पर पुष्प वर्षा की। भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी अपनी टीम के साथ और सैकड़ों महिलाओं के साथ राज चोपला पहुंचकर जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया और जय भाजपा तय भाजपा के नारे लगाए। वही अलका चौधरी ने कहा है कि भाजपा ने हर व्यक्ति के हित में काम किया है गुंडाराज खत्म किया है हर घर में बिजली, पानी, सिलेंडर, आधार कार्ड, बैंक खाते, और बहुत सी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया है। और आगामी चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। इस दौरान अलका चौधरी के साथ जन विश्वास यात्रा के स्वागत में आरती, पूजा, निशा, डोली, सरिता, संजू, पारुल ने पूरा सहयोग दिया। इस दौरान बागपत लोकसभा सांसद सतपाल सिंह, विधायक डा.मंजू शिवाच, ब्लॉक प्रमुख सुचिता सिंह, भाजपा नेता आसिफ चौधरी, पुष्पेंद्र रावत, राम आसरे शर्मा, नरेंद्र गॉड, पूर्व जिला प्रमुख कृष्ण वीर सिंह और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts