44 साल की आयु में ली अंतिम सांस
अहमदाबाद (एजेंसी)।गुजरात में भाजपा की विधायक आशा पटेल का रविवार को निधन हो गया। वह डेंगू से पीड़ित थीं और उनका अहमदाबाद में एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। महसाना जिले में ऊंझा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पटेल जायडल अस्पताल में भर्ती थीं। शुक्रवार को उन्हें भर्ती किया गया था और वेंटिलेटर पर रखा गया था।
राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने उनकी मौत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''मुझे यह बताते हुए बहुत कष्ट हो रहा है कि ऊंझा विधायक आशा पटेल अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्हें जायडस अस्पताल में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
उन्होंने कहा कि आशा पटेल के पार्थिव शरीर को ऊंझा ले जाया जाएगा जहां जनता उनके अंतिम दर्शन कर सकेगी और अपनी शृद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। वहीं, अंतिम संस्कार सोमवार को सिद्धपुर श्मशान घाट में किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts