सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
    सरधना (मेरठ)। सरधना नगर व आसपास के क्षेत्रों में प्रकाशपर्व दीपावली व गोवर्धन पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  गुरूवार को दीपावली पर नगर के सभी  मुखय बाजारों में काफी चहल पहल रहीं। नागरिकों ने अपने प्रतिष्ठानों व भवनों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाकर माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की।
शाम सात बजे के बाद हुए लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान व उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। लक्ष्मी पूजन के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात्रि तक जारी रहा। युवाओं व बच्चों ने आतिशबाजी का जमकर लुत्फ़  उठाया। दीपावली पर इस बार बिजली महकमें ने भी  अपनी दरियादिली दिखाते हुए दीपावली पर भरपूर बिजली दी। जिस कारण दीपावली पर पूरा नगर रंग बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ नजर आया। दीपावली पर युवाओं व बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। सुरक्षा की दृष्टिï से नगर में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। वहीं शुक्रवार को नगर व देहात में गोर्वधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने गोवर्धन पूजा की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts