बागपत। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ग्राम अहमद शाहपुर पदडा में ग्राम प्रधान हुक्म सिंह यादव के आवास पर शिविर लगाया और काफी लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। 

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ बागपत के जिला अध्यक्ष प्रदीप बली के नेतृत्व में लगाए गए सदस्यता शिविर के दौरान उन्होंने काफी संख्या में युवाओ और गणमान्य लोगो को भाजपा द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों से अवगत कराया और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद वाल्मीकि, विधानसभा विस्तारक रजत चौधरी, मंडल अध्यक्ष ओमबीर धामा, अंकित लपराना, डाक्टर प्रशांत धामा, अनुज त्यागी,  अंकित बली, हुक्म प्रधान आदि थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts