मेरठ।  भाजपा 2022 में फिर से सरकार बनाएगी। सरकार द्वारा किये गये विकास  कार्यो को जनता के  बीच लेकर जाएगी। कुछ राजनीतिक दल  देश  को तोडने का काम कर रहे है। जो किसी तरह सफल नहीं होगी। उक्त  बाते  भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर  सिंह ने कंकरखेडा डिफेंस एनक्लेव में मीडिया के समक्ष कही। 

  उन्होने कहा  भाजपा सरकार ने इन चार सालों में सभी समस्याओं से प्रदेश की जनता को निजात दिलाई है। प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर दिया गया है। भाजपा सरकार में भू माफिया और बदमाश या तो जेल में है, या प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।उन्होने कहा कुछ मु_ी भर किसान नेता देश को तोडऩे का काम कर रहे हैं।  भाजपा सरकार ने युवाओं को हर क्षेत्र में रोजगार का अवसर दिया है। कृषि बिल वापस लेना कोई चुनावी एजेंडा नहीं है। 2017 से पहले तक प्रदेश में विकास के नाम पर लोगों को बेवकूफ बनाया जाता था।  अब प्रदेश में विकास की गंगा बह  रही है। तीन कृषि कानून को वापस लेने उनका  कहना है। जो भी निर्णय  पीएम द्वारा लिया गया है। वह निर्णय  देश  के हित में लिया गया  है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts