राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री, कांग्रेस की बैठक आज
जयपुर (एजेंसी)।राजस्थान की गहलोत सरकार की कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री अशांक गहलोत के आवास पर शनिवार को हुई। इसमें गहलाेत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्रा से मिलने राजभवन पहुंच गए। बताया जा रहा है कि कल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बहम बैठक होने वाली है। इसमें नए मंत्रिमंडल पर फैसला हो सकता है।
दरअसल, राजस्थान सरकार में गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी गतिरोध के बीच आलाकमान ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी के मद्देनजर सभी मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला भी तय कर दिया है। फेरबदल 2023 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए जाने की उम्मीद है। 
इस बीच कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा कि सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। रही बात पुर्नगठन की, तो प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। यह प्रक्रिया कर एक हिस्सा है। रविवार दोपहर 2 बजे पीसीसी की बैठक है, वहां सब जाएंगे। वहां हमें आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे पहले गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार शाम को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
पायलट खेमे को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह 
दरअसल, राजस्थान में सचिन पायलट का खेमा इस वजह से ही नाराज है कि गहलोत कैबिनेट में उन्हें अहमियत नहीं दी जा रही है, लेकिन अब माना जा रहा है कि गहलोत के नए कैबिनेट में सचिन पायलट के खेमे के अलावा निर्दलीय और बसपा से आए विधायक भी शामिल होंगे और उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts