सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ)। विधायक संगीत सोम के सौजन्य से सरधना नगर के रामलीला मैदान में सोमवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन शुरू किया गया। जिसमें विश्व विख्यात कथा वाचक संत विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि जहां रामकथा हो, वहां हनुमान जी की कृपा रहती है।



प्रथम दिन कथा वाचक विश्व विख्यात     
     संत विजय कौशल जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीराम कथा बड़े सौभाग्य शाली व्यक्तियों को सुनने को मिलती है। साथ ही महाराज जी ने पांच देवों में सर्वप्रथम श्री गणेश जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गणेश जी का शान्त स्वरूप ही उनका स्वभाव है। गणेश जी विद्या बुद्धि के देवता है। उन्होंने कथा में हनुमान जी का चरित्र सुनाते हुए कहा कि श्रीराम कथा का आयोजन कहीं भी तभी होता है, वहां हनुमान जी की कृपा होती है। उन्होंने कहा कि जहां भी रामकथा होती है। वहां हनुमान जो किसी ना किसी रूप में अवश्य विराजमान होते है। उन्होंने 'विद्यावान गुणी अति चातुर रामकाज करिबे को आतुर' का उल्लेख करते हुए कहा कि श्री हनुमान जी गुणों के सागर हैं, वे सदैव रामकाज में ही व्यस्त रहते हैं।
रामकथा के पहले ही दिन राम कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। और कई स्कूल के बच्चों ने भी कथा का श्रवण किया। और महिलाओं ने भजनों पर झूम-झूमकर नृत्य किया।
    कथा में मुख्य रूप से विधायक संगीत सोम, उनकी पत्नी सिमरन ठाकुर, सूर्यदेव त्यागी, सुशील कुमार, अशोक प्रधान, मूलचन्द्र गुप्ता, विरेन्द्र चौधरी, ललित गुप्ता, शेखर सोम, विनोद जैन, नीरज गुप्ता, प्रीति सोम, गीतिका त्यागी, डिम्पल, इंदिरा मानव, मीडिया प्रभारी रक्षित गर्ग आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। प्रसाद का वितरण बाल रोग विशेषज्ञ डा. महेश सोम की ओर से किया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts