परिवर्तन की प्रतिज्ञा पदयात्रा आज से  
बुलंदशहर। आज बुलंदशहर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिशन यूपी 2022 का आगाज कर रही है। पिछले कई दशक से प्रदेश में सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस इस बार कुछ अलग ही लुक में नजर आ रही है। मिशन यूपी 2022 को लेकर पार्टी के तेवर बदले हुए हैं। इस बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसी भी तरह की चूक नहीं होने देना चाहती। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा रविवार को दोपहर 12 बजे अनूपशहर आएंगी। वह यहां समीक्षा बैठक करेंगी। वेस्ट यूपी के 14 जनपदों के पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे।
मिशन यूपी 2022 को लेकर जहां भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं,कांग्रेस ने भी केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। बाल दिवस या पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस 14 नवंबर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्लान बनाया गया है। जिसके तहत महंगाई के मसले पर सरकार को घेरने की तैयारी है। कांग्रेस का यह कार्यक्रम 24 नवंबर तक चलेगा। आज बुलंदशहर से प्रियंका गांधी इसकी शुरूआत कर रही है। इसमें प्रदेश के सभी विस क्षेत्रों में महंगाई को लेकर सत्ता परिवर्तन की प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली जाएगी। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सभी जिलों में भी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसको लेकर जिला व महानगर इकाई के पदाधिकारियों की बैठके जारी है। जिसमें जिला और महानगर स्तर पर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बैठक में पदयात्रा की रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिलों की सभी विस क्षेत्रों में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 60 ग्राम सभाओं से होकर पदयात्रा गुजरेगी। हर विस क्षेत्र में एक नुक्कड़ सभा होगी। प्रत्येक दिन न्यूनतम 10 किलोमीटर की पदयात्रा करनी होगी। इस दौरान महंगाई के मसले पर ग्रामीणों के साथ बैठक की जाएगी। उनके बीच प्रतिज्ञा पत्र का वितरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts