किराएदारी के विवाद में हुई हत्या, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर। दिनदहाड़े कचहरी की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता की हत्या से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना गुनाह भी स्वीकार कर लिया है। पता चला है कि पुरानी रंजिश के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 11. 45 बजे कचहरी की तीसरी मंजिल में एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने वाला मौके पर तमंचा छोड़कर आराम से वहां से फरार हो गया था, जिसे बाद में पकड़ा गया। 



शाहजहांपुर में जलालाबाद निवासी अधिवक्ता भूपेन्द्र सिंह काफी समय से शहर में वकालत कर रहे थे। सोमवार को वह रोज की तरह कोर्ट पहुंचे। करीब 12 बजे वह न्यायिक भवन की तीसरी मंजिल पर कार्यालय में मुकदमों के बारे जानकारी लेने पहुंचे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई। वहां मौजूद बाबुओं ने देखा तो वहां कोई नहीं था। भूपेंद्र के सिर में गोली लगी थी। उनसे कुछ दूरी पर तमंचा पड़ा था। कुछ देर में उनकी मौत हो गई।
हत्या का छह घंटे में खुलासा
हत्या का छह घंटे में ही पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अधिवक्ता सुरेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। मामले के पीछे किराएदारी का विवाद बताया है। पुलिस के अनुसार सिंजई में अधिवक्ता सुरेश गुप्ता के घर पर भूपेंद्र सिंह रहते थे। किराएदारी को लेकर भूपेंद्र का सुरेश गुप्ता से विवाद हो गया था। तब से अब तक दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज कराए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान लिये तो सुरेश गुप्ता पर नजर टिक गई। इसके बाद सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई और खुलासा हो गया। सुरेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र को नहीं मारते तो खुद ही सुसाइड करना पड़ जाता।
पुलिस के अनुसार जेब में तमंचा रखकर सुरेश कहचरी परिसर में आए थे। भूपेंद्र को रिकॉर्ड रूम के पास ऐसी जगह पर निशाना बनाया गया जहां लोगों की आवाजाही कम थी। हत्या के बाद मची भगदड़ में ही सुरेश भी भीड़ के साथ भागे लेकिन अपनी सीट पर आकर बैठ गए थे। वहीं से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया। 88 साल के सुरेश गुप्ता स्टेट बैंक से रिटायर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts