सपा नगर अध्यक्ष समेत तीन और गिरफ्तार
 11 आरोपी पहले ही जा चुके जेल 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, सपा जिलाध्यक्ष के भाई राजेंद्र उर्फ राजू यादव और किशोरी के चाचा को गिरफ्तार किया। 
इस मामले में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत 11 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने रविवार को बसपा उपाध्यक्ष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बसपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के अलावा सभासद महेंद्र सिंघई और सोनू समैया एवं प्रबोध नारायण तिवारी को शहर छोड़ते समय गिरफ्तार किया। 
उधर, किशोरी से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद ललितपुर की सियासत में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपों से घिरे अपने जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। बसपा ने तो नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी कर दी। सपा ने जिलाध्यक्ष तिलक यादव से किनारा करते हुए जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। जबकि, बसपा ने दीपक अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद से चलता कर उनके स्थान पर ललितपुर जिले में पार्टी की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार को सौंप दी।
मिर्जापुर के होटल से किया गिरफ्तार
इस मामले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार एवं इंजीनियर महेंद्र दुबे को एसओजी टीम ने देर रात जिला मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे। तीनों को ललितपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष आरोपी
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, पिता, चाचा एवं ताऊ समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई थी। डीजीपी तक मामले पर नजर रखे हुए थे।ली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से छह साल से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को पुलिस ने तीन और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, सपा जिलाध्यक्ष के भाई राजेंद्र उर्फ राजू यादव और किशोरी के चाचा को गिरफ्तार किया। 
इस मामले में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष समेत 11 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस ने रविवार को बसपा उपाध्यक्ष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी बसपा जिला उपाध्यक्ष नीरज तिवारी के अलावा सभासद महेंद्र सिंघई और सोनू समैया एवं प्रबोध नारायण तिवारी को शहर छोड़ते समय गिरफ्तार किया। 
उधर, किशोरी से दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आने के बाद ललितपुर की सियासत में भूचाल आ गया है। समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने दुष्कर्म के आरोपों से घिरे अपने जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। बसपा ने तो नए जिलाध्यक्ष की ताजपोशी भी कर दी। सपा ने जिलाध्यक्ष तिलक यादव से किनारा करते हुए जिले की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। जबकि, बसपा ने दीपक अहिरवार को जिलाध्यक्ष पद से चलता कर उनके स्थान पर ललितपुर जिले में पार्टी की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम अहिरवार को सौंप दी।
मिर्जापुर के होटल से किया गिरफ्तार
इस मामले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार एवं इंजीनियर महेंद्र दुबे को एसओजी टीम ने देर रात जिला मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। तीनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे। तीनों को ललितपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
सपा-बसपा के जिलाध्यक्ष आरोपी
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, पिता, चाचा एवं ताऊ समेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई थी। डीजीपी तक मामले पर नजर रखे हुए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts