सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) रोहटा ब्लॉक क्षेत्र के मीरपुर में  मंगलवार को दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आस पास के क्षेत्रों की दर्जनों टीमों ने  दमखम दिखाया। कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को सीनियर और जूनियर वर्ग के फाइनल मैच खेला जाएगा।

मंगलवार को क्षेत्र के मीरपुर गांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच मीरपुर व कलीना के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में युवा लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को आगे का मौका मिलता है। देहात परिवेश में इस तरह के खेल स्पर्धाओं का आयोजन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ग्रामीण परिवेश से निकल कर खिलाड़ी ओलमंपिक में प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन कर रहे है। इसीलिए युवाओं को लगन और मेहनत से अपने खेल को बेहतर प्रदर्शन करने के ‌तैयार करनी चाहिए। इस दौरान भूपेन्द्र ढबास, तुषार कलीनावसीम चौहान, आकाश, ज्ञानेन्द्र त्यागी प्रधान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts