आफिस से घर लौटते समय हमलावरों ने दिया घटना को अंजाम 

 

मेरठ। देश के  चौथे स्तंम्भ पर हमले  जारी है। थाना लिसाडी गेट के श्याम नगर गली नम्बर दो बदर मस्जिद के पास सोमवार की रात को कार्यालय से घर लौटते समय देशबंधु के मेरठ के ब्यूरो चीफ जिया उर रहमान पर हमलावरो ने जानलेवा हमला कर दिया। जिन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। पत्रकार की ओर से दो को नामजद करते तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  करायी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में  जुटी है। 



  जिया उर रहमान उर्फ जिया चौधरी निवासी श्याम नगर गली नम्बर दो भोपाल की कोठी देशबंधु न्यूज  पेपर के मेरठ के ब्यूरो चीफ है। मंगलवार की रात को कार्यालय से कार्य समाप्त करने के बाद वह बाइक के से घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह घर के पास पहुुंचे तभी मुनवर राणा व जहांगीर अन्य साथियों ने उनकी बाइक को रोककर लाठी डंटों से पीटना आरंभ कर दिया। अचानक हुए हमले में जिया ने शोर मचाया तो हमलावर वहां से फरार हो गये। घटना की जानकारी पिलोखडी पुलिस चौकी व थाना लिसाडी गेट को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में जिया उर रहमान को जिला अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया। जिया की अैार से दो को नामजद करते तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। 
 समझौता कर लो वरना अंजाम बुरा होगा 
 जिला अस्पताल भर्ती जिया का कहना है। आरोपियों की ओर से उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर भुगत लेने की धमकी दी जा रही है। इस सबंध में सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts