उस्मान अली 
परीक्षितगढ़ लखीमपुर खीरी में एक पत्रकार व शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे 4 किसानों की कार द्वारा कुचल कर हत्या करने के विरोध में घटनास्थल व मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा की जबरन हिरासत के विरोध में कांग्रेसियों ने नगर के खंड विकास कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम खंड विकास अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पंडित सत्य प्रकाश गौतम ने श्रीमती प्रियंका गांधी की रिहाई तथा पीड़ित परिजनों से उनकी मुलाकात कराए जाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की बर्खास्तगी की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आसाराम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी संदीप सिंह अंकुर त्यागी सार्थक शर्मा चौधरी शोएब जावेद अली अल्लाह मेहर सिंह चंद जावेद खां आजम खान जिले सिंह अमित शर्मा प्रियांशु शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts