कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गिरफ्तार
सबहेड- पीएसी के गेस्टहाउस में भेजा गया


लखनऊ। लखीमपुर खीरी जाने के प्रयास में लखनऊ से निकलीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोमवार को सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उनको निजी मुचलके पर रिहा किया जा सकता है। उनकी रिहाई पर संदेह है। प्रियंका की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेसियों में रोष फैल गया है।
सीतापुर में पीएसी सेकेंड बटालियन के गेस्ट हाउस में हिरासत में ली गईं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व 11 के विरुद्ध मंगलवार को हरगांव पुलिस ने धारा 107/116 व 151 में कार्रवाई कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 11 लोगों के विरुद्ध हरगांव पुलिस ने धारा 107/116 व 151 में पाबंद करने के लिए रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है। एसडीएम की संस्तुति के बाद प्रियंका व उनके समर्थकों की पाबंदी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया जाएगा।
एसडीएम सदर पीएल मौर्य ने बताया प्रियंका गांधी वाड्रा को गिरफ्तार कर द्वितीय वाहिनी पीएसी के गेस्टहाउस में भेजा गया था। उन्होंने बताया कि रिहाई के लिए फिलहाल अभी कुछ तय नहीं है। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं कि प्रियंका गांधी वाड्रा को रिहाई के लिए न्यायालय में पेश किया जाए। सीआरपीसी में कई धाराएं हैं, जिनमें मजिस्ट्रेट अस्थाई तौर पर आवश्यकता के अनुसार कहीं पर भी सुनवाई कर सकते हैं।
तहसील को भेजी रिपोर्ट में हैं इन लोगों के नाम
प्रियंका गांधी, अजय कुमार उर्फ लल्लू, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपक सिंह, धीरज गुर्जर, अमित कुमार, हरिकांत, नरेंद्र शेखावत, संदीप, राजकुमार व याेगेंद्र।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts