सरधना (मेरठ) थाना सरधना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तो को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है । पीड़ित युवती ने अपने ही भाई पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है । बताया गया है कि विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट भी की बचाव में आई उसकी भाभी व उसके दूसरे भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। पीड़ित युवती ने बताया कि उसका सगा भाई उस पर लंबे समय से बुरी नजर रखता चला आरहा था । दो माह पूर्व जिस समय वह घर में अकेली थी उसी समय उसने मौका पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया था । युवती के मुताबिक जब परिवार के लोग वापस घर लौटे और उनके सामने अपनी पीड़ा सुनाई तो परिवार के लोगों ने समाज का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा । जिसके चलते वह चुप हो गई और उसने किसी से भी इस घटना का जिक्र नहीं किया । जिसके बाद आरोपी भाई के हौसले और बुलंद हो गए बीती रात भी वह उसके कमरे में घुस आया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया। उसकी चीख- पुकार सुनकर उसका दूसरा भाई वह भाभी उसे बचाने के लिए आए तो आरोपी भाई ने उनके साथ भी मारपीट की । बताया गया कि जब इस संबंध में उसने अपने पिता को बताया तो पिता ने भी उल्टा उसे ही डांट कर चुप कर दिया । मारपीट के दौरान उसकी भाभी की हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई जिसके चलते उसे थाने आना पड़ा । पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए भेज दिया है। साथ ही पीड़ित युवती को भी डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है । पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment