मेरठ। समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी ने होटल क्रिस्टल पैलेस में अपनी कार्यकारिणी कमेटी का विस्तार किया। जिसमेंं जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही नौजवान अधिवक्ताओं का हौसला बढ़ा कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए बताया कि जिस तरह महात्मा गांधी ने अधिवक्ता के रूप में अंग्रेजों की कूटनीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ कर देश को आजाद कराया था उसी प्रकार नौजवानों को भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़नी चाहिए सभी अधिवक्ताओं ने भारी जोश के साथ 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, ज़िला महासचिव संजीव यादव, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सतीश चौधरी, मुनकाद अली, राजीव पुनिया, यूसुफ सैफी, एडवोकेट राम कुमार सिंह, एडवोकेट राम किशन यादव, एडवोकेट ठाकुर रविंद्र सिंह, श्रीमती मनोज चाहल, एडवोकेट अरुण कुमार चौधरी एडवोकेट नदीम त्यागी, एडवोकेट रजत चौधरी, एडवोकेट शिमला सागर बड़ीसंख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts